महराजगंज। बृजमंगज थाना क्षेत्र के बकतावलपुर ग्रामसभा बैसार में शनिवार शाम पांच बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें सात घायल हो गए। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस की इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को भगाया और घायलों को सीएससी बृजमनगंज ले गई। पुलिस के अनुसार, खड़जा हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमे दिनेश और प्रहलाद के बीच में कहासुनी हुई और बात बढ़ते बढ़ते मारपीट हो गई। बृजमनगंज थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद