भिटौली। थाना क्षेत्र के बिशनपुरा मे एक अप्रैल रात लगभग नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली से गेहूं ढो रहे बिशुनपुरा निवासी शशिकांत वर्मा एवं उसके कुछ अन्य साथियों पर दर्जन भर युवकों ने अचानक हमला कर दिया था। भिटौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। काफी प्रयास के बाद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, केस में नामजद आरोपी बिशनपुरा निवासी गोलू शर्मा, पनियरा थाना क्षेत्र के कामता बुजुर्ग निवासी सन्नी राव, आशीष राव विनय राव विष्णु राव रवि राव एवं फिरोज अली तथा दूसरे पक्ष से कंबाइन मालिक कन्हैया वर्मा एवं उसके भाई को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।