खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के मोरीघाट के जवानों ने गश्त के दौरान मुड़िला गांव के पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी शीशम का लकड़ी बरामद कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि मुड़िला गांव के पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर शीशम का पेड़ का कटान कर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर नौतनवा की तरफ लाने की सूचना मिली थी। पहुंचकर देखा तो ट्रैक्टर-ट्राॅली पर शीशम की सात बोटा लकड़ी बरामद हुआ। टैक्टर चालक पूछताछ में अपना नाम दीपेन्द्र चौरसिया निवासी सिसवा तौफीर थाना नौतनवा बताया। सात बोटा बरामद हुआ। संवाद