फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर देता रहा दगा, नहीं निकली खतौनी

Wed, 16 Oct 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील में मंगलवार को हर घंटे रुक-रुककर सर्वर देगा देता रहा। सर्वर फेल होने के कारण लोगों कों खतौनी निकालने में दिक्कत हुई। आरती देवी ने बताया कि 10 बजे तहसील में खतौनी के लिए आई थी, लेकिन सर्वर फेल होने से खतौनी निकल नहीं पाई। मजबूर होकर घर लौट गई।
विज्ञापन

देवीशरण ने बताया कि तीन दिनों से तहसील में खतौनी के लिए परेशान हैं, लेकिन बार-बार कंप्यूटर आपरेटर द्वारा यह कहकर वापस कर दिया जा रहा है सर्वर ठीक से चल नहीं रहा है। एक घंटे में करीब 5 से 6 ऑनलाइन खतौनी निकल रही है।
बबलू पासवान ने बताया कि केसीसी ऋण लेने के लिए बैंक में तहसील की ऑनलाइन खतौनी की आवश्यकता है 11 बजे तहसील में पहुंचा, लेकिन डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी खतौनी नहीं निकली, इसलिए मायूस होकर घर जा रहा हूं। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि सर्वर की समस्या से निदान के लिए पहल किया जा रहा है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें