फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर फेल, बगैर सीटी स्कैन कराए लौटे 25 मरीज

Tue, 20 Feb 2024 06:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी सीटी स्कैन तो कभी डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो जा रही है इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को छह मरीजों का ही सीटी स्कैन हुआ था, तभी दोपहर में अचानक सर्वर फेल हो गया। इससे 25 मरीज बगैर सीटी स्कैन कराए लौट गए। कुछ ने बाहर सीटी स्कैन कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए दूर-दराज से मरीज पहुंच थे। तभी सर्वर ठप हो गया। घंटों इंतजार के बाद भी ठीक नहीं हो सका। इससे कई मरीज बैरंग लौट गए। सीटी स्कैन कराने आए शिकारपुर के सुधीर ने कहा कि एक हफ्ते पहले आया था तो मशीन खराब थी, इससे वापस लौट गया था। आज आया हूं तो सर्वर फेल होना बताया जा रहा है। पकड़ी के योगेंद्र ने कहा कि कभी मशीन खराब रहती है तो कभी बिजली की समस्या रहती है, आज जब दोनों है तो सर्वर नहीं चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एपी भार्गव ने बताया कि सर्वर फेल होने के कारण समस्या हुई है। सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रंग रोगन से आकर्षक हुआ जिला अस्पताल
महराजगंज। जिला अस्पताल में इस समय रंग रोगन कर दिया गया है। दीवारों पर बनाए गए स्वास्थ्य संबंधी चित्रकारी सबको आकर्षित कर रही है। बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता वाली तस्वीरें बनाई गई हैं। इससे परिसर आकर्षक लग रहा है। पर्ची काउंटर परिसर में चित्रकारी हुई है। परिसर में अन्य स्थानों को भी आकर्षक बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें