अलग-अलग सड़क हादसों में गंभीर रूप से तीन घायल
फरेंदा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पहली घटना फरेंदा क्षेत्र के धानी ढाला जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं जिससे जगन्नाथ (30) व अमन (10) निवासी ठाकुरनगर कैंपियरगंज को गंभीर चोटें आईं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटनी पूर्वी बाईपास के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।