फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने धरना दिया

Sat, 12 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों ने धरना दिया
विज्ञापन
इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि मदरसा आधुनिक शिक्षक नियमितीकरण के लिए सड़क से जेल तक संघर्ष करने को तैयार रहें। किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तसौवर हुसैन ने कहा कि मदरसा आधुनिक शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा माफिया को किसी भी प्रकार से सफल नहीं होने दिया जाएगा। मदरसों की शैक्षिक स्वरूप बदलने में आधुनिक अध्यापकों का विशेष योगदान रहा है। कहा कि संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लक्ष्मण मेला पार्क लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है।

आह्वान किया कि नियमितीकरण के आंदोलन को आगे बढ़ने के लिए सड़क से लेकर जेल भरने तक संघर्ष को तैयार रहना पड़ेगा।  जिलाध्यक्ष नुरुलहसन ने कहा कि प्रयास से ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को झुकना पड़ा। तमाम दिक्कतों के बावजूद लाट संख्या 2108, 1891 का मानदेय शिक्षकों के खाते में जाने के लिए तैयार हो चुका है। शिक्षक अपना मानदेय बिल विभाग में जमा कर दें। जिला संरक्षक डॉ. गफूर अली वारसी ने मदरसा शिक्षकों से संघ को मजबूत करने की अपील की। जुबैर अंसारी, अबरार खान, वसीम अहमद, सरवरेआलम, अख्तर हुसैन, शिव प्रकाश, फैज अहमद, नूर आलम सहित तमाम मदरसा शिक्षक उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें