फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 62 केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत

Tue, 05 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़े स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों की सेेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से आठ जनवरी के बीच में जिले के कुल 62 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए कुल 40 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज की गई है।
विज्ञापन


जिले में एक राजकीय महाविद्यालय व 61 महाविद्यालयों को परीक्षा केद्र के रूप में बनाया गया है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। संस्थाएं वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा रही हैं। परीक्षा में छात्राओं को स्वकेंद्र व आसपास के केंद्रों की सुविधा है, जबकि छात्रों का केंद्र दूसरे जगह भेजा गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा को कराया जाएगा।
-

पीजी कॉलेज को बनाया गया नोडल केंद्र
परीक्षा में उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पुस्तिका के वितरण आदि के लिए जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। वहां से ही इसका वितरण होगा। सोमवार तक केंद्रों पर प्रश्न पुस्तिका व उत्तर पुस्तिका को उपलब्ध कराने का दावा नोडल केंद्र की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जिले के 62 केंद्रों पर सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ होंगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें