फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से बेटियों में बढ़ता है आत्मविश्वास

Fri, 26 Jan 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। समय-समय पर कार्यक्रमों के जरिए उनको जानकारी दी जानी चाहिए। समाज में बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर बहुत कम दिए जाते हैं। जब अवसर मिलता है तो वह साबित कर देती हैं कि बेटियां भी बेटों की तरह मजबूत हैं। वह किसी से डरती नहीं हैं। कहा कि बेटियां भी निडर होकर आगे बढ़ना जानती हैं।
विज्ञापन

ये बातें उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कही। वह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत आत्मरक्षा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बेटियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा और उनकी टीम के आसिफ इकबाल, अबू फजल, रिजवान अहमद फैजी ने बेटियों को दुश्मन पर काबू पाने की आसान तकनीक बताई। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में पेन, चाबी, हेयर पिन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया। कार्यक्रम 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें