फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अच्छी पैदावार के लिए समय से करें बुआई

Tue, 11 Apr 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो मिठौरा ब्लॉक के मुंडेरा कला में गेहूंं की उत्पादकता जांचने के लिए डीएम के सामने कराई गई क्राॅप कटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अच्छी पैदावार के लिए किसान समय से बुआई करें। अच्छी प्रजाति का बीज लगाने से जहां उत्पादकता बढ़ेगी, वहीं, किसानों की आय भी सुधरेगी।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक के ग्राम मुंडेरा कला में गेहूंं की उत्पादकता को जांचने के लिए अपने सामने हुई क्राॅप कटिंग के दौरान कहीं।
क्राॅप कटिंग करा कर तौल कराई गई तो गांव के किसान धर्मेंद्र गुप्ता के खेत में एक डिस्मिल में कुल 12 किलो 200 ग्राम गेहूं प्राप्त हुआ। भूलेख शाखा के सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि इस दर से प्रति हेक्टेयर लगभग 28 क्विंटल गेहूं की उपज प्राप्त होगी। इस दौरान तहसीलदार सदर राजेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


जिला सैनिक बंधु की बैठक कल
महराजगंज। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल धीरेंद्र नाथ राय ने बताया कि बुधवार को सुबह 11:30 बजे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसमें जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों/उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने चुनाव संबंधी बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता ईश्वर शरण को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें