निचलौल। आगामी लोकसभा चुनाव तथा तस्करी को लेकर इंडो नेपाल सीमा पर शनिवार को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से झुलनीपुर से बहुआर कला के लाइन टोला तक सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग की गई। इस दौरान सीमा पर आने जाने वाले लोगों तथा बाइक चालकों की चेकिंग की गई। वहीं बार्डर के दोनों तरफ बसे लोगों से आपसी तालमेल समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही जनसहयोग की अपील की। इस दौरान बॉर्डर के किनारे बसे लोगो से अपील की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व एसएसबी को दें। टीम में शामिल बहुआर चौकी प्रभारी मनीष, झुलनीपुर बीओपी प्रभारी अमिताभ साहा बहुआर चौकी के उप निरीक्षक अजीत सिंह, अंकित यादव सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे। संवाद