फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी के रहते की दूसरी शादी, विरोध करने पर पीटा

Sun, 02 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने के आरोपी दामाद व उसके भाई पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी रचा ली। इसकी भनक लगते ही पहली पत्नी के पिता ने विरोध किया तो दामाद ने पिटाई कर दी। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दामाद व उसके भाई पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर में ऋषि कुमार पटेल रहते हैं। इनकी शादी गोरखपुर शहर में शाहपुर चरगावां राप्तीनगर फेज दो निवासी प्रद्युम्न सिंह की बेटी प्रतिभा सिंह से छह माह पहले हुई थी। प्रद्युम्न का आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद बेटी का उत्पीड़न कर ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बीच ऋषि कुमार पटेल ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी के लिए 30 जून को प्रद्युम्न सिंह महराजगंज शहर के बैकुंठपुर मुहल्ले में पहुंचकर आसपास पूछताछ की तो मामला सही मिला। प्रद्युम्न सिंह का कहना कि जब इस बाबत दामाद से पूछताछ की गई तो वह मारपीट करने लगा। अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट कर भगा दिया। आरोप है कि बगैर तलाक दिए ही दूसरी शादी की गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि बैकुंठपुर मुहल्ले के ऋषि कुमार पटेल, उसके भाई रवि कुमार पटेल और उसकी मां शकुंतला देवी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें