फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने डाला छापा, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा, सामान जब्त
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। एसडीएम राम सजीवन मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम एसएसबी टीम ने तहसील क्षेत्र के बरगदवां स्थित नो मैंस लैंड के पास एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में विभिन्न सामग्रियों की खेप बरामद की है। सामान को कस्टम को सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बरगदवां नो मेंस लेंड के पास स्थित एक घर में विभिन्न सामग्रियों की खेप को रखा गया है। जिस पर उन्होंने एसएसबी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा डाला तो घर के एक कमरे में रखा 4305 पीस ब्यूटी क्रीम, 29 जोड़ी बच्चों के जूते, 615 जोड़ी सैंडल, 32 पीस साड़ी, 2400 पीस जूते के ऊपरी कवर और 12000 पीस प्लास्टिक की खाली शीशियां बरामद हुई हैं। एसडीएम ने बताया कि बरामद सामग्रियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें