नौतनवा। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तहसील प्रशासन जुटा है। उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के वन टांगिया गांव के तिनकोनिया और अचलगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में पहली बार बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
लक्ष्मीपुर रेंज के जंगलों के बीच बसा वन टांगिया गांव कांधपुर दर्रा, तिकोनिया तथा अचलगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए पहली बार गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अब तक हुए चुनावों में वन टांगिया गांव के मतदाताओं को चार से पांच किलोमीटर दूर मतदान करने जाना पड़ता था, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को दूर न जाकर अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। वन टांगिया गांव के बूथों का निरीक्षण किया गया। सब ठीक है कुछ कमियां मिली है उसे दूर करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया है। संवाद