फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार पर शिकंजा कस रही पुलिस

Sun, 02 Jul 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने फोन पर आईजी व डीआईजी को सुनाया दुखड़ा, गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार की मुश्किल बढ़ने वाली है। क्योंकि कोतवाली पुलिस नींद से जाग चुकी है। आरोपी पर शिकंजा कसने की योजना बना ली गई है। तीनों आरोपियों के लोकेशन ट्रेस करने में टीम लगी है। सर्विलांस पर नंबर लगाया गया है। संभावित स्थानों पर पुलिस की नजर बनी है। उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।
अपनी किरकिरी होता देख कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई में तेजी ला दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित स्थान पर रवाना हो चुकी है। सब रजिस्ट्रार के पैतृक गांव में भी पुलिस की नजर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पूरी योजना बन चुकी है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पीड़िता ने आईजी और डीआईजी को फोन कर सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी की लगाई है। माना जा रहा है कि पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद कोतवाली पुलिस की नींद टूटी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी में पुलिस जान बूझकर देर कर रही है। सब रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे के लिए अर्जी लगाई है। सोमवार तक सुनवाई हाेनी है। पुलिस इस वजह से चुप है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्लू वारंट जारी हो चुका है। टीम लगी हुई है। उसके लोकेशन के बारे में हर वक्त जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें