फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कैंसर रोगियों की हुई स्क्रीनिंग

Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और निजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, डीएम सतेन्द्र कुमार और फलाहारी बाबा ने किया। जिला प्रशासन और एक निजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगे स्वास्थ्य शिविर में 1052 लोगों का परीक्षण हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .नीना वर्मा बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कैंसर के तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 15 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे आयुष्मान भारत योजना, टीबी, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, परिवार नियोजन, मातृत्व स्वास्थ्य, कुष्ठ निवारण और नियमित टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तथा वनटांगिया गांव के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज कराने का मौका मिला है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवा भी वितरित की गयी। यह शिविर क्षेत्रीय जनता के लिए लाभदायक साबित हुआ। स्वास्थ्य शिविर में डॉ विरेश गुप्ता, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. उदयभान, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. के के चौधरी, डॉ. उमेश चन्द्र, डॉ. शालिनी आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत ने किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.राकेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीर विक्रम, डिप्टी सीएमओ डॉ.नीरज लाल कन्नौजिया , एचईओ उमेश शाही और डीसीपीएम संदीप पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें