फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में 40 डिग्री ने झुलसाया, देर रात झमाझम बारिश से मिली राहत

Thu, 20 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश। 
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को दिन भर गर्मी से लोग बेहाल रहे। रात करीब 9.45 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


दिन में स्थिति यह रही कि लोग ठंडे बाटल का पानी खरीदकर दो घूंट पीकर गला तर करते, लेकिन पांच मिनट में ही बाकी का पानी गर्म हो जा रहा है।

तपती धूप से बचने के लिए घर में लोग जहां हैंडपंप का ठंडा पानी पी रहे हैं वहीं बाहर डब्बा बंद पानी की बिक्री बढ़ी है। दिन में लोग धूप से बचने के लिए तमाम जुगत लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है। पंखे और कूलर की हवा पहले ही गर्म लग रही थी। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि दिन भर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। वहीं यह बारिश किसानों को संजीवनी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें