फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार मां बेटी घायल

Thu, 18 Apr 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी गुलसन आरा अपनी बेटी महक को साथ लेकर स्कूटी से परतावल चौराहे पर गई थीं। वापस घर जाते समय विद्युत उपकेंद्र के सामने तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे मां बेटी सड़क पर गिर गईं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पिकअप छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें