फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट से स्कूटी सवार की मौत

Sun, 18 Jun 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बसहियां पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय श्याम बिहारी चौरसिया निवासी ग्राम मोहनापुर पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनापुर पादरी बाजार निवासी श्याम बिहारी की महराजगंज जिले के झनझनपुर में क्लीनिक थी। शनिवार सुबह स्कूटी से दवा लेकर क्लीनिक पर जा रहे थे। बसहियां पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें