फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान की पैदावार का हुआ वैज्ञानिक आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम लेहड़ा में सोमवार को उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने धान की फसल की कटाई कर पैदावार का वैज्ञानिक आकलन किया। इस दौरान खेतों से नमूना लेकर औसत उपज का वजन कर फसल की उत्पादकता का निर्धारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में धान की औसत पैदावार का सही मूल्यांकन करना और आगामी कृषि योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार करना है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने ग्राम लेहड़ा के किसानों के खेतों से नमूने लेकर खुद कटाई की निगरानी की। इस दौरान किसान नसीबुल्लाह के खेत से 10 मीटर क्षेत्रफल से धान का वजन 20.800 किलोग्राम, रामदास के खेत से 21.640 किलोग्राम, बैजनाथ के खेत से 19.100 किलोग्राम और राजबली के खेत से 21.650 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें