महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले में तापमान में दिन-प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी, चल रही लू व अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की समयसारिणी परिवर्तित कर दी है। अब विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश का पालन करने के लिए कहा है। संवाद