ठूठीबारी। प्राथमिक विद्यालय छोटका टोला भरवालिया में लगातार तीसरी बार चोरी होने से सनसनी फैल गई है। साथ ही छात्रों के लिए मिड डे मिल भोजन बनाने में समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के छोटका भरवलियां स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य विनय राज वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा लगातार चोरी किया जा रहा है। 16 जुलाई 026 और 21 अगस्त 2026 को चोर विद्यालय का ताला तोड़कर दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बुधवार की रात तीसरी बार चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर विद्यालय का ताला तोड़कर राशन, बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिला है मामले की जांच-पड़ताल किया जा रही है।