फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 62 सहकारी समितियों पर सीएससी व्यवस्था प्रभावी

Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की सभी साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) को कंप्यूटरीकृत करने के साथ-साथ इनपर कामन सर्विस सेंटर की सुविधा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कुल 96 साधन सहकारी समितियां हैं जिसमें से 62 समितियां आनलाइन कार्य के आईडी प्राप्त कर चुकी हैं और यह गांव में किसानों को खसरा, खतौनी से लेकर आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के आवेदन करने व प्रपत्र प्राप्त करने का मौका उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही तीन समितियां जन औषधि केंद्र के रूप में संचालित की जा रही हैं। सहायक सहकारिता आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि समितियों के डिजिटल होने से शासन सीधे समिति के आय व्यय पर नजर रख रही है। साथ ही समितियों को अतिरिक्त कमाई का जरिया और ग्रामीणों को विभिन्न प्रपत्रों के लिए दौड़ भाग से निजात मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें