सरदारनगर ने बासपार नूतन को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
दो दिवसीय कबड्डी महासंग्राम प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। पुरैना खंडी चौराहे पर दो दिवसीय कबड्डी महासंग्राम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को सरदारनगर ने बासपार नूतन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बृहस्पतिवार को फाइनल मैच में सरदार नगर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 26 /19 के अंतर से बासपार नूतन की टीम को पराजित किया। इसके पूर्व सेमी फाइनल मुकाबला बासपार नूतन व बरवा दिगंबर के बीच खेला गया, जिसमें बासपार के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बरवा दिगंबर को 11 प्वाइंट से पराजित कर फाइनल में जगह बना लिया। दूसरा मैच सरदार नगर व महराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें सरदार नगर के खिलाड़ियों ने 7 प्वाइंट से महराजगंज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरा फाइनल मुकाबला सरदार नगर व बासपारनूतन के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्त एवं भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने प्रथम विजेता टीम को 11,000 रुपये नकद व शील्ड प्रदान किया। उप विजेता टीम को 9000 रुपये दिया गया, तृतीय विजेता टीम को 25000 रुपये नकद दिया गया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप मिश्रा, बैजनाथ गुप्ता, अरविंद चौधरी, मनोज चौधरी, पवन जयसवाल, विनय जायसवाल, विजय बहादुर, सतीश जायसवाल ,अखिलेश जयसवाल, मुंशी जयसवाल, लल्ला चौधरी, सत्य प्रकाश जयसवाल, अभय प्रताप यादव और गोबरी यादव आदि मौजूद रहे।