नौतनवा। नगर स्थित मंदिर में रविवार को मां बनैलिया मंदिर विकास समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से व्यापारी नेता संतोष जायसवाल को मंदिर समिति का नया अध्यक्ष चयनित किया गया। वहीं उमाशंकर जायसवाल, ज्वाला शुक्ला, सुधाकर जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल एवं विंध्याचल जायसवाल को संयुक्त कमेटी का सदस्य बनाया गया। संरक्षक एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि हर वर्ष मंदिर समिति के नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है। इस दौरान दयाराम जायसवाल, मनीष वर्मा, ज्वाला शुक्ला, सुधाकर जायसवाल, दुर्गा मद्धेशिया, सभासद अनिल जायसवाल मौजूद रहे। संवाद