महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलिया के टोला बसंतपुर के लोग चंदन नदी की कटान से भयभीत है।
चंदन नदी के पूर्वी छोर पर बसा निचलौल ब्लॉक का भवालियां ग्राम सभा का टोला बसंतपुर है। ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से चंदन नदी की कटान से गांव के विश्राम वर्मा, रामनारायण वर्मा, लालबाबू वर्मा, छोटेलाल, ओम प्रकाश, राधेश्याम पासवान, राजमंगल पासवान, जानकी देवी, चंद्रभान यादव, चंदूल यादव, बिहारी, पलटू प्रजापति, भूलोट पासवान आदि किसानों की लगभग तीन एकड़ से ज्यादा जमीन नदी धारा में विलीन हो चुकी है। संवाद