महराजगंज। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद्य उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम ने शास्त्री नगर स्थित बेकरी कारखाने का निरीक्षण किया। जहां से क्रीम, बेकरी और क्रीम पप का नमूना लिया गया। इसके बाद, पड़री रोड पर स्थित केक फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया गया। वहां से बटर क्रीम, पेस्ट्री और मैदा का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा रस्क और भुना चना का नमूना लिया गया। संवाद
हरिपुरधार में हिमपात के बाद का दृश्य। संवाद
हरिपुरधार में हिमपात के बाद का दृश्य। संवाद
हरिपुरधार में हिमपात के बाद का दृश्य। संवाद