फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल से आबादी के पास पहुंचा सांभर

Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के औराटार गांव के पास रविवार को जंगल से भटक कर एक सांभर पहुंचा था। इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने वन विभाग को दे दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सांभर को सुरक्षित जंगल की ओर भगाने में सफल रही। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से मोबाइल फोन के जरिए सूचना मिली की एक सांभर प्रजाति का हिरन जंगल से भटक कर आबादी के पास पहुंचा है। जो घना कोहरा के चलते जंगल की ओर नहीं लौट पा रहा है। टीम ने उसे जंगल की ओर भगा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें