फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 66 में सिर्फ 10 मामलों का ही हो सका निस्तारण

विज्ञापन
समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 66 प्रार्थना पत्रों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भिटौली में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। मौके पर तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसे निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करें इससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने जनता की फरियाद सुनी। इसमें कुल तीन मामले दर्ज हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने दो अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर उसका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र से दो जमीनी मामले आए जिसमें मौके पर एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। शनिवार की सुबह ठूठीबारी थाना परिसर आनंद सभागार में निचलौल तहसीलदार अमित सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जमीनी विवाद के दो प्रकरण सामने आए। भरवालियां निवासी राजू यादव से जुड़ा एक बंटवारे का विवाद मौके पर ही सुलझा दिया गया। वहीं एक जमीनी मामले के निपटारे के लिए टीम गठित किया गया। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा,कानूनगो फेकू प्रसाद, राजेश सिंह, लेखपाल प्रवीण पासवान, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें