नौतनवा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार की सुबह वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। सिख समुदाय के अनुयायियों के साथ नगर स्थित गुरुद्वारा से शुरू हुई प्रभातफेरी जायसवाल मोहल्ला होते हुए अस्पताल तिराहा पर पहुंची। यहां लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों एवं माता गुजर कौर को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। हरिशंकर एवं उमेश जायसवाल ने कहा कि हिंदुत्व और मानवता की रक्षा के लिए नन्हीं सी उम्र में साहिबजादे मुगलों से भिड़ गए थे। उनकी कुर्बानी हमेशा याद की जाएगी और वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान सिख समाज के प्रधान सरदार मंजीत सिंह, हरिशंकर जायसवाल, उमेश जायसवाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव, अमरिंदर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, अंशु सिंह, बच्चू लाल आदि मौजूद रहे।