परतावल। विकास खंड की ग्राम सभा छपिया में वार्ड संख्या नौ की क्षेत्र पंचायत सदस्य नसीमा की मौत के बाद खाली हुए पद के लिए हुए उपचुनाव में सलाऊद्दीन ने अपने प्रतिद्धंदी बदरूज्जमा को 63 वोट से पराजित कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या नौ में कुल 1,619 मतदाता हैं। 667 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को हुई मतगणना में सलाऊद्दीन को 360 वोट, बदरूज्जमा को 297 वोट प्राप्त हुए। 10 वोट अवैध रहे। यह जानकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति ने दी। संवाद