फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैरहाजिर रहने पर दो डॉक्टरों का वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला महिला अस्पताल का शुक्रवार देर रात औचक निरीक्षण कर अलाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में अलाव व्यवस्था को देखा। अस्पताल परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया। मरीजों के परिजनों से वार्ता कर अलाव के विषय में जानकारी ली।इसके उपरांत उन्होंने महिला चिकित्सालय को देखा। निरीक्षण के दौरान ईएमओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और ऑन कॉल चिकित्सक डॉ. शालिनी वर्मा बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने दोनों चिकित्सकों का वेतन बाधित कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। चिकित्सक अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जो लोग भी दायित्व निर्वहन में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें