बाइक पर लादे साखू के बोटे बरामद
फरेंदा। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान बाइक पर लदी साखू की लकड़ी बरामद करते हुए दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रेंजर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम शुक्रवार को रात में गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग साखू की लकड़ी काट कर ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। घेराबंदी करके दो लोगों को पिचरूखी मंदिर के पास पकड़ लिया गया।
वे बाइक पर साखू के दो बोटे लादे थे। दोनों ने अपना नाम मुन्ना फरेंदा खुर्द व राहुल निवासी निरनाम पूर्वी बताया।