सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे सफाई कर्मचारी
नौतनवां ( महराजगंज)। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। संगठन के अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि सात दिनों का समय बीत जाने के बावजूद किसी जिम्मेदार की ओर से उनकी मांगों पर अमल करने के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखाई गई। उल्टे हड़ताल को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ताहिर अली का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं हो जाता, तब तक सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। इस दौरान वीरेंद्र, असलम, जितेंद्र, राधे, लीलावती, रिंजू, बेबी, सरोज, रीना, राधिका, गायत्री, अनीता, संजय, सफायत अली, रामेश्वर, जाबिर, सेरा, मंजू देवी, गुड़िया मौजूद थी।