फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिकतर समितियों पर निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Sun, 19 Mar 2023 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति परसाबेनी के चुने गए पदाधिकारीगण, संवाद
विज्ञापन
आपसी सामंजस्य बनाकर हुआ निर्वाचन, समर्थकों ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले में साधन सहकारी समितियों के चुनाव में अधिकतर जगह सभापतियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चिउटहा प्रतिनिधि के अनुसार गोपाला में साधन सहकारी समिति के चुनाव में सदन यादव सभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार किसान सेवा साधन सहकारी समिति लिमिटेड बीजापार बीजापार राकेश उर्फ पप्पू दूबे व बरवां द्वारिका समिति के लिए रणजीत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति भुवनी में अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष पर गोमती उर्फ ज्ञानती देवी निर्वाचित हुई। चौमुखा साधन सहकारी समिति पर निर्विरोध अध्यक्ष श्रीपति सिंह तथा उपाध्यक्ष सूर्यमन चौधरी चुने गए।
मंगलपुर पटखौली साधन सहकारी समिति पर भी निर्विरोध अध्यक्ष अविनाश पटेल तथा उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति बेलवा टीकर में भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामानंद मौर्य व उपाध्यक्ष बनारसी निर्विरोध चुने गए हैं। मटकोपा साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष पद के लिए उमा सिंह व उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति मिर्जापुर पकड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कमलावती देवी व उपाध्यक्ष के लिए मुंशी रजा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

पौहरिया साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष बिपिन बिहारी व उपाध्यक्ष मालती देवी चुनी गई। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति शाहाबाद के अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति देवघट्टी से सभापति श्रीपत यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा उप सभापति रामचंद्र गिरी चुने गए। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति भागाटार में मीरा देवी, साधन सहकारी समिति मोहनापुर में उर्मिला देवी, साधन सहकारी समिति जगदौर करुणेश वर्मा, साधन सहकारी समिति मधुबनी में सन्तमुनि त्रिपाठी,साधन सहकारी समिति औराटार में धर्मेन्द्र पटेल,साधन सहकारी समिति टीकर में शैलेश, साधन सहकारी समिति चौक में गिरिजेश गुप्ता, साधन सहकारी समिति पनेवा-पनेई में शैलेन्द्र पटेल, साधन सहकारी समिति विश्वनाथपुर पडवनिया में अमित सिंह ने निर्विरोध सभापति के पद पर निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति दरहटा में आशा देवी ने मतदान के माध्यम से सभापति के पद पर अपना कब्जा जमाया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति रूद्रौली के अध्यक्ष पद पर गया प्रसाद चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीष, साधन सहकारी समिति गड़ौरा के अध्यक्ष पद पर सुभाष और उपाध्यक्ष पद पर सौकत अली, सहकारी समिति अरदौना के अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह और उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी, सहकारी समिति बिसोखोर के अध्यक्ष पद पर गुलाइची देवी और उपाध्यक्ष पद पर महंथ सिंह, सहकारी समिति भारत खंड पकड़ी के अध्यक्ष पद पर श्रीकांत और उपाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास शुक्ला को निर्विरोध चुना गया है। सहकारी समिति बढ़या का अध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर और उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सिंह, किसान सेवा सहकारी समिति निचलौल का अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी, सहकारी समिति बैठवलिया का अध्यक्ष राजेश यादव और उपाध्यक्ष बिक्कन, सहकारी समिति बेलवां का अध्यक्ष सबीना खातून और उपाध्यक्ष सहिबुन खातून को चुना गया है।

देवीशंकर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
परसा मलिक। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर व तरैनी में रविवार को समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ। साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में अध्यक्ष पद के लिए देवीशंकर यादव व उपाध्यक्ष पद के लिए दयाराम यादव व साधन सहकारी समिति लिमिटेड तरैनी में अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी व उपाध्यक्ष पद के लिए कमरुलहुदा निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह जानकारी साधन सहकारी समिति तरैनी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र यादव ने दी। संवाद

अध्यक्ष चुने गए प्रदीप सिंह
धानी बाजार/खनुआ। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय धानी साधन सहकारी समिति बेलसड से प्रदीप सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष व राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। साधन सहकारी समिति लि महुअवा के सभापति दिनेश सिंह व बैजनाथ यादव उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित सदस्य सुनीता, रहीमुन निशा, धर्मदेव, शिव पूजन गुप्ता, उमेश चंद्र ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन




सहकारी संघ परसाबेनी के बृजेश चौधरी चुने गए अध्यक्ष
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति परसाबेनी में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बृजेश चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी विनोद कुमार वर्मा व दीपक पांडेय ने बताया कि सदस्य महेंद्र कुमार,मनोज कुमार, खुदरा देवी,कृष्ण कुमार चौधरी,जब्बर सिंह,हरीराम प्रसाद व मनोनीत सदस्य वंदना चौधरी ने सर्वसम्मति से बृजेश चौधरी को अध्यक्ष चुना है। उनके निर्वाचित होने पर पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, अनिल सिंह, सतीश सिंह, सुनील कुमार, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे। साधन सहकारी समिति गोपलापुर दूबे रामकिशुन अध्यक्ष,लालजी यादव उपाध्यक्ष चुना गया। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना व केसौली में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। साधन सहकारी समिति केसौली में अध्यक्ष राधारमण व उपाध्यक्ष अशोक कुमार चुने गए। साधन सहकारी समिति परसौना रत्ना मिश्रा अध्यक्ष व सुनैना सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध पदाधिकारियों को दीपक पांडेय, गजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें