ठूठीबारी। किसुनपुर गांव के श्री रामजानकी मंदिर भूमि की शनिवार को दोपहर बाद पैमाइश हुई थी। पुलिस के साथ राजस्व टीम ने मंदिर की जमीन को चिह्नित कर दी, लेकिन विपक्षियों ने इस पर विरोध किया। कानूनगो भगवानदास ने बताया कि मंदिर की भूमि चिह्नित हो चुकी है, लेकिन पैमाइश से विपक्षी सहमत नहीं हैं। फिर से पैमाइश कराई जाएगी। संवाद