फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की डिकी से 60 लाख बरामद, जांच शुरू

Tue, 04 Apr 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कोल्हुई में एसएसबी व पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कार की डिग्गी से 68 लाख भारतीय नोटों को बरामद
विज्ञापन
कोल्हुई कस्बे के मुख्य तिराहे पर जांच हुई जांच, रकम के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय मुख्य तिराहे पर सोमवार सुबह पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी कर एक कार को रोककर जांच के दौरान कार की डिकी में भारतीय नोटों से भरा बैग बरामद किया है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर रुपये के स्रोत को पता करने में जुटे हैं। कैश कहां जा रहा था। रकम किसकी थी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
गोरखपुर के शिवपुरी निवासी एक युवक कार से गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रहा था। जैसे ही कोल्हुई बाजार के मुख्य तिराहे पर पहुंचा। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर घोष की टीम ने घेरेबंदी कर कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिकी से भारतीय नोटों से भरा बैग बरामद किया। कार समेत चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार चालक ने अपना नाम रोहित यादव निवासी थाना कैंट जनपद गोरखपर बताया। करीब 68 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है। रुपयों की जांच के लिए सीओ फरेन्दा कोमल प्रसाद मिश्र, जीएसटी टीम, क्राइम ब्रांच एवं अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूछताछ में युवक ने रुपयों का संबंध कारोबार से बताया है। रुपया कहां से आ रहा है। इसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि 68 लाख भारतीय रुपये से भरा बैग बरामद हुआ है। इन रुपयों की जांच के लिए जीएसटी टीम, क्राइम ब्रांच और अन्य एजेंसियों को सूचित कर बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें