फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऋण माफी की अफवाह... अब डीएम कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

Thu, 17 Oct 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऋण माफी की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। बरडाड टोला कुशलपुर में ऋण माफी की अफवाह फैल गई। इसके बाद बुधवार को महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंच गईं। डीएम ने उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में बरडाड टोला कुशलपुर निवासी शैल कुमारी निवासी कुशलपुर, सरिता, तारा, मुन्नी, सुशीला, मंगोली, कौशल्या देवी, कविता, राधिका, माला, सरोज, अमरावती, उर्मिला कलक्ट्रेट परिसर पहुंची थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि माइक्रो फाइनेंस से लिया गया कर्ज माफ कराने के लिए आई हैं।

प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी से मिलने जा रही थीं। परिसर में महिलाएं आपस में बातचीत कर रहीं थी। इस बीच जिलाधिकारी अनुनय झा बाहर निकले तो महिलाएं उनके पास गईं। उन्होंने समझाया की परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेवजह किसी को कोई परेशान नहीं किया जाएगा। कहीं से शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें