श्री रूद्रमहायज्ञ की निकली कलश यात्रा
फरेंदा। बरातगाड़ा बुढ़िया माता के स्थान पर नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के आयोजन पर बुधवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने किया। श्री रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा वैदिक मंत्रोचार के बाद बुढ़िया माता स्थान से निकलकर रेहरवा चौराहा से रामनगर, बहादुरगढ़, भैसहिया से बरातगाड़ा होते हुए त्रिमुहानी घाट पर जल भरा गया। कलश में जलकर लेकर सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे, यहां कलश स्थापित किया गया। इस दौरान वीपत दास, वीरेंद्र कुमार, प्रेम शंकर सिंह, अंबुज शाही,संतोष गिरि, भागीरथी चौधरी, राजकुमार यादव, अनिल सिंह, राजकुमार, अमरसेन सिंह, रामजगी, राकेश चौधरी, गंगा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद