फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डोल में हंगामा... दबिश तेज, नाै जेल गए

Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार रात में दुर्गा पूजा डोल जुलूस में विवाद करने वाले आरोपियों में कोई सऊदी से लौटा था तो कोई गोरखपुर रहकर पढ़ाई करने के साथ ही तैयारी में जुटा था। इतना ही नहीं कुछ ऐसे आरोपी हैं, जो गांव में ही चाय और कपड़े की दुकान भी चलाते हैं।
विज्ञापन

कुछ तो खेतीबाड़ी करते हैं। पुलिस मंगलवार तक कुल नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें छापा डाल रहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रवलिया गांव में दुर्गा पूजा डोल जुलूस एक समुदाय के मोहल्ला से गुजरते हुए मस्जिद के सामने पहुंची थी। जहां पर कुछ अराजकतत्वों ने विवाद कर दिया। इस मामले में पुलिस मस्जिद के मौलाना के साथ ही 12 नामजद सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार करने के लिए छापा डालकर शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मंगलवार तक कुल नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विवाद में शामिल आरोपी अजरुद्दीन रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी गया था। जो कई वर्ष बाद कुछ दिन पहले घर लौटा था। जुलूस के दौरान हुए विवाद में आरोपी बनकर जेल जा चुका है। वहीं आरोपी आशिक शेक गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करने के साथ ही तैयारी में जुटा था। दशहरा में छुट्टी बिताने के लिए घर आया था। आशिक शेक की मां नजरून निशा काफी दिनों से बीमार चल रही है।
विज्ञापन

पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ी बहन चौक में रहकर पढ़ाई करती है। आशिक शेक के पास घर के अलावा कृषि के लिए कोई भूमि नहीं है। वह पढ़ाई के अच्छा सपना संजोया था, लेकिन विवाद में फंसकर आशिक शेक की सपना अधूरा रह गया। अब आशिक शेक जेल में बंद है। वहीं आरोपी आबिद अंसारी गांव पर ही मस्जिद के बगल में चाय की दुकान चलाता है। जबकि आरोपी बेलाल मस्जिद के बगल में कपड़ा की दुकान चलाता है। आरोपी नुरूल्लाह बाजार में सब्जी बेचता है। इसी तरह आरोपी खैरुल्लाह, सफायत शाह, असलम उर्फ पहाड़ी, खुर्शीद मलिक खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। जो अब कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं तो कुछ पुलिस के डर से बचने के लिए घर छोड़कर फरार हैं।
थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में अब तक मौलाना सहित कुल छह मुख्य आरोपियों के अलावा शांति व्यवस्था को भंग करने की आशंका में तीन अन्य सहित कुल नौ आरोपियों को चालान कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गठित टीम लगातार छापा मार रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें