फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा आरटीपीसीआर लैब में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगी आरटीपीसीआर लैब में जांच
विज्ञापन

महाराजगंज। कोरोना की जांच आसानी से अपने ही जिले में हो जाए, इसके लिए शासन से आटीपीसीआर जांच के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में लैब को तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन 5 दिसंबर को भी हो गया था। अब सोमवार से यह क्रियाशील होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 के मरीजों की जांच के लिए मरीजों का सैंपल गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भेजा जाता था, लेकिन अब यह जांच जिले में ही आसानी से हो सकती है। इसके लिए दो नॉन मेडिकल वैज्ञानिक, 3 लैब टेक्नीशियन, दो लैब सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती भी हो चुकी है। सोमवार से यह पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील हो जाएगा जिससे मरीजों को कोरोना की जांच सैंपल की रिपोर्ट आसानी से जिले में ही मिल जाएगी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि लैब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सभी मशीनें तैयार हो चुकी हैं। यह पूरी क्षमता के साथ सोमवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें