फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूजित अक्षत भेंट करने घर-घर पहुंचे आरएसएस स्वयंसेवक

Mon, 15 Jan 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह अभियान के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्गा प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने 55 परिवारों में पहुंचकर पूजित अक्षत और निमंत्रण भेंट किया। मऊपाकड़ हनुमान मंदिर पर सामूहिक रूप से 22 जनवरी को दिवाली मनाने व सहभोज कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में रहने वाले लोगों के घरों में वितरित किया गया। दुर्गेश कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला समन्वय राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि 493 वर्ष के संघर्ष के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है। 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल होगा। उन्होंने कहा कि नगर के सभी परिवारों में अक्षत और राम मंदिर का फोटो पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उमेश अग्रहरि, दारा गुप्ता, मेवा लाल, भारत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, सुभाष जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, रजत अग्रहरि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें