फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरएसएस ने निकाली युवा संकल्प देव दर्शन साइकिल यात्रा

विज्ञापन
आरएसएस ने निकाली युवा संकल्प देव दर्शन साइकिल यात्रा
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से युवा संकल्प देव दर्शन साइकिल यात्रा निकाली गई। रविवार को स्वयंसेवक साइकिल से महराजगंज नगर दुर्गा मंदिर से कटहरा शिव मंदिर पहुंचे। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा को जिला संघ चालक रमाशंकर और नगर संघ चालक आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्वामी विवेकानंद शाखा सोनरा के स्वयंसेवकों स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम का घोष करते हुए सभी स्वयंसेवक बागापार की ओर चल पड़े। खंड संघ चालक विमल, सुनील, नगर प्रचारक हिमांशु, गौरव तिवारी, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें