फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन

परतावल। कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार रात में एक मकान से चोरों ने तीन लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। जानकारी होने पर पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। नगर पंचायत परतावल में पुलिस चौकी के 100 मीटर पीछे संतोष मिश्रा का घर है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। भोर में जब नींद खुली तो देखा कि कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा है। घर के तीन कमरों का दरवाजा टूटा हुआ था और चोर तीन लाख नकद और लगभग तीन लाख के जेवरात, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें