फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा में दिनदहाड़े व्यापारी से 5.30 लाख रुपये की लूट

Tue, 23 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवां के गोपाल नगर तिराहे पर लूट के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी।संवाद
विज्ञापन
दो बाइक सवार उचक्के रुपये से भरा झोला लेकर हुए भागे, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कस्बे के गोपाल नगर तिराहे पर सोमवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार उचक्के कुशीनगर जनपद के व्यापारी से 5:30 लाख रुपये से भरा लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस उचक्कों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर निवासी जाहिद अली खान गन्ने की खोई का व्यापार करते हैं। उसी सिलसिले में भतीजे वजीर खान व एक कर्मचारी शब्बीर अहमद के साथ रविवार को सिसवा के कारोबारियों से तगादा करने आए थे। शाम हो गया तो पूर्व परिचित सिसवा कस्बे के एक पेट्रोल पंप व्यापारी के कार्यालय में रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह वजीर व कर्मचारी शब्बीर तगादा में मिले 11.30 लाख रुपये में से छह लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक में जमा करा दिया।
विज्ञापन

बाकी के पांच लाख तीस हजार रुपये गोपाल नगर तिराहे पर लेकर पहुंचे। वजीर ने रुपये का बैग अपने कर्मचारी शब्बीर को दे दिया। सामने एक कार्यालय के वजीर कुछ काम से चले गए। तभी दो बाइक सवार उचक्के बिना नंबर की बाइक से आए और शब्बीर के हाथ से बैग लेकर निचलौल मार्ग की ओर भाग गए। वजीर ने तत्काल 112 डायल को फोन मिलाया। लेकिन, नंबर नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पुलिस चौकी को दी। घटना स्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने ऑफिस व तिराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई वारदात से गोपाल नगर तिराहे पर सनसनी फैल गई। जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो मौके पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी आतिश कुमार सिंह सहित पुलिस टीम पहुंची। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें