फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुनसेरवा चौराहे से 4.40 लाख रुपये बरामद

Fri, 10 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने कुनसेरवा चौराहे के पास से बृहस्पतिवार को नेपाली नंबर प्लेट की एक चार पहिया वाहन से 4.40 लाख भारतीय रुपये बरामद कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। नायब तहसीलदार नौतनवा ने बताया कि उड़न दस्ता टीम के साथ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे के पास जांच की गई। एक नेपाली नंबर प्लेट वाली कार की तलाशी ली गई तो 4,41,800 रुपये बरामद हुए। वाहन स्वामी ने पूछताछ में अपना नाम इरफान निवासी भैरहवा जिला रुपनदेही नेपाल बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें