कप्तानगंज। आरपीएफ टीम ने कप्तानगंज सहित तीन रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को अवैध शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें कुल 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर निगरानी के दौरान आरपीएफ के कांस्टेबल इंद्रजीत यादव एक झोला लावारिस हालत में मिला। झोले से 22 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। रेलवे स्टेशन कप्तानगंज के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर शेड के नीचे एक बैग संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसमें 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।