फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के थाना परिसर में आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के लिए डीएम ने रोस्टर जारी किया है। इसके अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय और चौथे शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन होगा। यह नियम जनवरी से मार्च तक प्रभावी रहेगा।डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जन समस्याओं को निराकरण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक थाना समाधान दिवस के आयोजन के लिए रोस्टर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान थाना कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी राजस्व थानों के राजस्व चकबंदी विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के निरीक्षक व उप निरीक्षक, विकास विभाग, विद्युत विभाग, नगरीय क्षेत्र के अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौजूद अधिकारी थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान यथासंभव उसी दिन मौके पर संयुक्त टीम भेजकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें