धानी बाजार में सराफा की दुकान में चोरी
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में सराफा की दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गई। दुकान से जेवर और नगदी, रकम लेकर चोर फरार हो गए।
सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार निवासी मोनू वर्मा की धानी बाजार के मुख्य चौराहे पर सराफा और बर्तन की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार कि सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला।
पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर ही दुकान है। चौकी इंचार्ज धानी श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद