फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर चढ़ने को यात्रियों ने की धक्का-मुक्की

विज्ञापन
महराजगंज में रोडवेज परिसर में बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों ने की धक्का-मुक्की
विज्ञापन

महराजगंज। रोडवेज बस की सेवा के लिए आए दिन यात्रियों को काफी समस्याएं झेलनी पड रही हैं। बस स्टेशन से समय से बस न मिलना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं देर से बस आने पर सीट लेने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होने लगती है। रविवार को स्थानीय बस स्टेशन पर कुछ ऐसा ही दिखा, जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ रहा है। यात्रियों ने कहा कि स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यहां जाने के लिए समय से बस नहीं मिलती। बस स्टेशन के आस पास गंदगी होने से उठने वाले दुर्गंध से परेशानी होती है। बैठने के लिए बने पैसेंजर हाल की हालत भी खराब होने से बस का इंतजार करने के लिए परिसर में खड़ा होना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बस स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए बस पकड़ने आए रामसागर सिंह ने कहा कि गोरखपुर जाना है। आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। एक बस आई है उसमें चढ़ने की कोशिश की, लेकिन बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि अगर यात्रियों को समय से बस मिलती तो बस में चढ़ने में परेशानी नहीं होती। वहीं सोनू, सुनील, सुरेश ने यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की। स्टेशन प्रभारी केपी नायक ने बताया कि चालक परिचालकों की कमी के कारण यात्रियों को कुछ असुविधा हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें